श्री रामजन्मभूमि में विग्रह के पूर्व स्थान पर ज्योति स्थापित हुई

WhatsApp Channel Join Now
श्री रामजन्मभूमि में विग्रह के पूर्व स्थान पर ज्योति स्थापित हुई


अयोध्या, 11 अप्रैल (हि.स.)। श्री रामजन्मभूमि में गर्भगृह में प्रतिष्ठित होने से पूर्व जहां श्रीराम लला का विग्रह स्थापित था शनिवार को उस स्थान पर अनुष्ठान पूर्वक ज्योति स्थापित की गई ।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम ने बताया कि आचार्यों ने ज्योति स्थापना से पूर्व पूजन अनुष्ठान सम्पन्न कराया। मन्दिर निर्माण के समय इसी स्थान पर श्रीविग्रह को विराजमान कराया गया था।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story