श्री राम जन्मभूमि के गणेश मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

WhatsApp Channel Join Now
श्री राम जन्मभूमि के गणेश मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

श्री राम जन्मभूमि के गणेश मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

श्री राम जन्मभूमि के गणेश मंदिर पर हुआ ध्वजारोहण

अयोध्या, 11 अप्रैल (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर स्थित प्रथम पूज्य गणेश जी के मन्दिर पर शनिवार को ध्वजारोहण किया गया। निर्माण एवं सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख दायित्वधारियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या धाम ने बताया कि ध्वजारोहण करने वालों में एलएंडटी के परियोजना निदेशक विनोद मेहता, सुजितदास शाहा, टाटा से रमेश कुमार, परियोजना निदेशक विनोद शुक्ला, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी, विनय सिंह आदि सम्मिलित रहे।

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चम्पतराय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्रा, व्यवस्था से जुड़े गोपाल नागरकट्टे तथा अन्य अनेक लोग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story