रामजन्मभूमि परिसर में कला साधिकाओं ने की प्रभु श्रीराम की नृत्य स्तुति

WhatsApp Channel Join Now
रामजन्मभूमि परिसर में कला साधिकाओं ने की प्रभु श्रीराम की नृत्य स्तुति


अयोध्या, 01 अगस्त (हि.स.)। बंगलुरू, कर्नाटक के अखिल भारतीय संगीत नृत्य कलाकार संघ की 14 कला साधिकाओं द्वारा शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम स्तुति पर मनमोहक नृत्य किया गया।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजन प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि रोहणी उदय वेंकटेश के नेतृत्व में नृत्य स्तुति के उपरांत सभी ने भगवान श्रीराम और परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन, पूजन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story