मन्दिर निर्माण शैली को निरखेंगे आंध्र के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू
Dec 24, 2025, 22:37 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 24 दिसंबर (हि.स.)।
आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू 28 दिसम्बर को लगभग तीन घंटे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में रहेंगे। दर्शन पूजन के साथ ही मुख्यमंत्री ने मन्दिर निर्माण की शैली देखने के प्रति भी उत्सुकता व्यक्त की है। उक्त जानकारी बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पतराय ने अपने एक चलचित्र संदेश में दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 3 घंटे मंदिर में रहेंगे I
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

