बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राम मंदिर में रामलला का किया दर्शन-पूजन

WhatsApp Channel Join Now
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राम मंदिर में रामलला का किया दर्शन-पूजन


अयोध्या, 22 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार गुरुवार को अयोध्या पहुंचे और उन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला का दर्शन-पूजन किया। डॉ. प्रेम कुमार ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा, जिसमें जेल जाना पड़ा और लाठियां भी खानी पड़ीं।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है। डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि बिहार से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की खुशी देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई और कहा कि लोग रामलला के दर्शन कर काफी खुश हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता केवल यूपी ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। बिहार से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होती है और रामराज्य जैसा माहौल है।

डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि सीतामढ़ी में करीब 850 करोड़ रुपये की लागत से माता जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है, जो दो वर्षों में बनकर तैयार होने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765155 Articles

Share this story