फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता-फिल्म निर्माता जैकी भगनानी ने राम मंदिर में किया दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता-फिल्म निर्माता जैकी भगनानी ने राम मंदिर में किया दर्शन


अयोध्या, 29 नवंबर (हि.स.)। चर्चित फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता-फिल्म निर्माता जैकी भगनानी अयोध्या पहुंचे।

नितेश तिवारी की रामायण में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा ने रविवार को राम लला के दरबार में हाजिरी लगाई और दोनों ने राम मंदिर में दर्शन पूजन किया।

दोनों के अयोध्या पहुंचने को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की थी। दोनों की शादी सिख और सिंधी परंपराओं के अनुसार दो अलग-अलग समारोहों में हुई थी। रकुल प्रीत सिंह पंजाबी सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

वहीं जैकी भगनानी सिंधी परिवार से आते हैं। जैकी भगनानी अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने बेल बॉटम, कुली नंबर वन, मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंची यह फिल्मी जोड़ी अब अपने धार्मिक दौरे को लेकर चर्चा में है।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785544 Articles

Share this story