श्री रामजन्मभूमि में उडुपी से आई मातृशक्तियों ने श्री राम के गाये भजन
Sep 26, 2026, 00:49 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 25 सितंबर (हि.स.)। उडुपी से आई 44 मातृशक्तियों ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम की स्तुति में भजन गाये तथा हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया।
तीर्थ क्षेत्र की ओर से आयोजन के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि प्रातः सात बजे श्रीमती विद्या एस राव के नेतृत्व में आई टोली ने प्रभु आराधना के उपरान्त परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। सभी को पटका और प्रसाद भेंट किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

