लीला स्थलों पर प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का मनमोहक मंचन

WhatsApp Channel Join Now
लीला स्थलों पर प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का मनमोहक मंचन


अयोध्या, 24 अक्टूबर (हि.स.)। 'रामराज्य बैठे त्रैलोका । हर्षित भए , गए सब शोका । श्री रामचरितमानस की उक्त पंक्ति को चरितार्थ करते हुए श्री रामलीला कमेटी साहबगंज,श्री बाल रामलीला समिति अशोकपुरम जप्ती, श्री रामलीला कमेटी फतेहगंज एवं श्री बाल रामलीला कमेटी कोठापार्चा द्वारा अपने-अपने लीला स्थलों पर प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक का मनमोहक मंचन किया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित रामभक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत भजनों 'राम आए अवध की ओर सजनी' , व 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैय्या डाल दिओ', की धुन जब श्रद्धालुओं के कानों में पड़ी तो वातावरण में भक्ति और आस्था की हिलोरे नजर आने लगी, रामलीला मंचन का वैभवशाली इतिहास समेटे हुए श्री रामलीला समिति साहबगंज द्वारा भव्य राजगद्दी के कार्यक्रम में भजन गायकों द्वारा दर्शकों के समक्ष भाव विभोर कर देने वाली प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही तमाम लोक नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

साहबगंज में केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद-अयोध्या के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों सहित प्रभु श्रीराम की आरती उतारी और उनका पूजन अर्चन किया। जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा की हम सबको भगवान श्री राम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयत्न करना चाहिए। आज के दौर में कोई भी व्यक्ति राम की जीवन आदर्श से प्रेरणा नहीं ले रहा है, एक स्वस्थ समाज के लिए आज आवश्यक हो गया है कि हम राम के आदर्शों और समाज उनके जीवन से प्रेरणा लेकर के अपने जीवन में उनका अनुसरण करें। केंद्रीय समिति के जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर के अनुसार साहबगंज में आए हुए अतिथियों एवं केंद्रीय समिति के जिला संयोजक गगन जायसवाल, अतुल सिंह,अवधेश अग्रहरि,जनार्दन पांडे बबलू,चंदन गुप्ता,अजय विश्वकर्मा,अंजनी पांडे,मुन्ना यादव आदि का स्वागत व अभिनंदन अध्यक्ष धीरज दूबे उर्फ रानू दुबे के साथ अन्य पदाधिकारीगण नीरज पाठक,वासु श्रीवास्तव,दीपक पांडे आदि ने अंग वस्त्र पहनाकर किया। वहीं दूसरी तरफ अशोकपुरम जप्ती की रामलीला में राज्याभिषेक का कार्यक्रम एक भजन संध्या के स्वरूप में प्रारंभ हुई और देर रात तक श्रद्धालगण प्रभु श्री राम के भजनों व कलाकारों के आकर्षक प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध होते रहे।

उक्त अवसर पर केंद्रीय समिति के पदाधिकारीगण कार्यक्रम में पहुंचे जहां पर रामलीला समिति के अध्यक्ष पियूष मौर्य लकी के नेतृत्व में समिति के अन्य पदाधिकारियों ऋषिकेश मौर्या,रविंद्र कुमार, वीरेंद्र प्रताप, शैलेश मौर्य आदि ने केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का स्वागत किया । इसी प्रकार कोठापार्चा रामलीला के अध्यक्ष सिद्धार्थ महान,उपाध्यक्ष आशीष महेंद्रा के साथ अन्य पदाधिकारियों कन्हैया लाल यादव, धनंजय कौशल,राजेंद्र सिंह वैभव, रामजी सोनी आदि के नेतृत्व में राज्याभिषेक का भव्य मंचन संपन्न हुआ जहां देर रात्रि तक अयोध्यावासी भगवान का दर्शन कर निहाल होते रहे। फतेहगंज रामलीला के राजगद्दी का कार्यक्रम भी अध्यक्ष राजीव गुप्ता के साथ गौरी शंकर अग्रवाल,पंकज जायसवाल, निखिल गुप्ता आदि पदाधिकारीयों ने भव्यतापूर्वक पूर्वक संपन्न कराए।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766317 Articles

Share this story