सपने में आए रामलला और कहा अयोध्या से चुनाव लड़ो : राज्य मंत्री रघुराज सिंह

WhatsApp Channel Join Now
सपने में आए रामलला और कहा अयोध्या से चुनाव लड़ो : राज्य मंत्री रघुराज सिंह


अयोध्या, 19 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सोमवार को रामलला के दर्शन के बाद कहा कि प्रभु श्रीराम उनके सपने में आए थे और अयोध्या से चुनाव लड़ने को कहा था। उन्होंने कहा कि पार्टी और प्रभु श्रीराम की इच्छा हुई तो वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने मीडिया से दावा किया कि सुबह 4 बजे देखा गया उनका सपना सौ प्रतिशत सच होता है। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिपाही बताया और कहा कि वह रामनगरी की सेवा करना चाहते हैं। मौका मिला तो अयोध्या को स्वर्ग से भी सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763722 Articles

Share this story