राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने लगाई महिला चौपाल

WhatsApp Channel Join Now
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने लगाई महिला चौपाल


अयोध्या, 10 जून (हि.स.)। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बुधवार को झुनझुनवाला ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूट, हांसापुर कालेज में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई और इसके उपरान्त उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत नवजात 12 बालिकाओं को बेबी किट का वितरण किया।

उपाध्यक्ष द्वारा सर्किट हाउस अयोध्या में महिला चौपाल लगाया I इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और पीड़िताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही राजकीय महिला शरणालय और वृद्धा आश्रम का भी निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष चारू चौधरी द्वारा बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मे से एक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण करना प्राथमिकता से लेते हुये उनकी समस्या का निराकरण तुरन्त किया जाये।

महिला चौपाल में महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, वन स्टाप सेन्टर, चाइल्ड लाइन, हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन, जिला बाल संरक्षण इकाई व विभाग से अन्य स्टॉप भी उपस्थित रहे।

----------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story