अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद का हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद का हुआ आयोजन


अयोध्या, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे ने गुरुवार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद का आयोजन किया।

जनसंवाद के दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से शिकायतें और सुझाव लिए।

स्टेशन मैनेजर ने बताया कि यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

रेल जनसंवाद अभियान सुबह से शाम तक चलने की जानकारी दी गई।

स्टेशन मैनेजर के मुताबिक, अब तक करीब 150 लोगों से संवाद किया जा चुका है।

यात्रियों ने प्लेटफॉर्म पर साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने की मांग उठाई।

ट्रेनों में भी साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग की गई।

जनसंवाद में सबसे ज्यादा शिकायतें साफ-सफाई और एसी रूम से संबंधित सामने आईं।

रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

स्टेशन मैनेजर पीआर मीणा ने कहा कि शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाएगा, जबकि दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान के लिए योजना बनाई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story