सरयू नदी के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी, तीन आरोपित गिरफ्तार ,एक फ़रार

WhatsApp Channel Join Now
सरयू नदी के बीच नाव पर बीयर और मटन पार्टी, तीन आरोपित गिरफ्तार ,एक फ़रार


अयोध्या, 19 जुलाई (हि.स.)। थाना कैंट के अंतर्गत गुप्तार घाट पर सरयू नदी के बीच नाव में बीयर और मटन पार्टी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों में तीन काे गिरफ्तार कर लिया है और एक फ़रार आरोपित की पुलिस धर पकड़ में लगी हुई है I

वीडियो में चार युवक नाव पर बैठकर बीयर पीते और मटन पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना को लेकर लोगों ने धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए नाराजगी जताई और संतों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला मुख्यालय पर गुप्तार घाट सरयू नदी का प्रमुख धार्मिक स्थल माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।कैंट थाना पुलिस ने रविवार को बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही कैंट थाना पुलिस ने जांच शुरू की और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई ,जांच शुरू की और वायरल वीडियो के आधार पर पहचान कर कार्रवाई करते हुए लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद और जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया है, एक फ़रार आरोपित की पुलिस धर पकड़ में लगी हुई है I

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story