साफ सरयू सप्ताह अभियान के तहत पांचवें दिन भी हुई सफाई

WhatsApp Channel Join Now
साफ सरयू सप्ताह अभियान के तहत पांचवें दिन भी हुई सफाई


साफ सरयू सप्ताह अभियान के तहत पांचवें दिन भी हुई सफाई


अयोध्या, 26 अप्रैल (हि.स.)। अयोध्या महानगर में स्वच्छता के लिए नगर निगम एवं चिंतन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में साफ सरयू सप्ताह अभियान के क्रम में रविवार को पंचम दिवस पर जन-जागरुकता नाव रैली का महापौर गिरीश पति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने शुभारम्भ किया।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जनमानस में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं माँ सरयू की निर्मलता के प्रति जागरुकता का संचार करना है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार , चिंतन संस्थान के चीफ कोर्डिनेटर आलोक सिंह राना, विमल कुमार , विनय , अरविंद सिंह, सोनू और अन्य गणमान्य नागरिक जन भी उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story