राम नगरी के नगर वासियों काे बकाया करों के ब्याज के माफ होने की आस जगी
-महापौर की मांग पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगर विकास मंत्री ने किया वादा
-छूट के साथ एक अगस्त से लागू होगी एक मुफ्त समाधान योजना
अयोध्या, 26 मई (हि.स.)। बकाया गृह, जलकर एवं सीवेज कर पर ब्याज माफ होने की आस संजोए नगर वासियों के लिए अच्छी खबर है। बकाया करों के ब्याज के माफ होने की आस जग गई है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में नगर विकास मंत्री ने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी से वादा किया है। मंगलवार को देर शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग में महापौर ने मंत्री के सामने बकाया ब्याज माफ करने का मुद्दा तार्किक ढंग से उठाया। बताया कि प्रक्रियागत खामियों के कारण अधिकांश लोगों तक बकाया टैक्स का बिल समय से नहीं पहुंच सका। इससे भी लोगों को टैक्स जमा करने में विलंब हुआ।
उन्होंने नगर विकास मंत्री के सामने वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक मुफ्त समाधान योजना का लाभ सभी लोगों को देने का सुझाव दिया, जिस पर मंत्री ने 50 हजार रुपये की धनराशि को घटाकर सभी बकाएदारों पर लागू करने की बात सैद्धांतिक रूप से स्वीकार की और एक अगस्त से लागू किए जाने का भरोसा दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

