शिद्दत से याद किए गए महंत दामाेदर दास

WhatsApp Channel Join Now
शिद्दत से याद किए गए महंत दामाेदर दास


अयोध्या, 01 मार्च (हि.स.)। धर्मनगरी में मणिपर्वत विद्याकुंड स्थित सिद्ध पीठ रामायणी जी कुटिया के साकेतवासी महंत दामाेदर दास महाराज काे संताें ने शिद्दत से याद किया। माैका उनके द्वितीय पुण्यतिथि महोत्सव का रहा। इस अवसर पर रविवार को मंदिर परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा आयाेजित हुई, जिसमें संताें ने पूर्वाचार्य के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही साथ उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला।

पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा आयाेजित हुआ। भंडारे में संत-महंत व मंदिर से जुड़े शिष्य-अनुयायी, परिकराें ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में पधारे हुए संत-महंत और गणमान्य जनाें का स्वागत-सत्कार कर भेंट, विदाई दिया गया।

इस माैके पर धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज के उत्तराधिकारी एवं संकटमोचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने कहा कि मठ में साकेतवासी महंत दामाेदर दास महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि निष्ठापूर्वक मनाई। संताें ने उन्हें श्रद्धा से याद किया। वह अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत रहे। उनके अंदर संतत्व के सारे गुण थे। जाे गाै और संत सेवी हाेने के साथ-साथ भजनानंदी संत रहे। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही उदार था। सरलता ताे उनमें देखते ही झलकती थी। उन्होंने सेवा काे ही अपना धर्म माना और उसी काे अंगीकार किया। आजीवन सेवा ही परमाेधर्मा के मार्ग पर चलते रहे। अपने शिष्य-अनुयायी, परिकराें काे भी सेवा का पाठ पढ़ाया। साथ उन्हें सेवा धर्म के लिए प्रेरित किया। जीवन भर मठ की उत्तराेत्तर समृद्धि में लगे रहे। आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। मंदिर में ठाकुर जी की सेवा संग गाै, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा सुचार रूप से चल रही है।

सभी उत्सव, समैया, त्याेहार आदि परम्परागत रूप से मनाया जा रहा है। जिसमें आश्रम से जुड़े समस्त भक्तजन सम्मिलित हाेकर पुण्य के भागीदार बनते हैं। पुण्यतिथि पर महंत राजेश दास पहलवान, अंबिका दास, महंत दामाेदर दास, महंत शैलेश दास, अश्विनी पांडेय वैद्य, शिवम श्रीवास्तव समेत मंदिर से जुड़े शिष्य-अनुयायी, परिकर उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story