खेत बचाओं अभियान कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र देव कृषि विवि में 25 जून को करेंगे संबोधित

WhatsApp Channel Join Now
खेत बचाओं अभियान कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र देव कृषि विवि में 25 जून को करेंगे संबोधित


खेत बचाओं अभियान कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र देव कृषि विवि में 25 जून को करेंगे संबोधित


अयोध्या, 24 जून (हि.स.)। खेत बचाओं अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री कृषि एंव किसान कल्याण शिवराज सिंह चौहान गुरुवार 25 जून को प्रातः 11 बजे आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एंव प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में कृषक चौपाल तथा कृषकों से परिचर्चा के कार्यक्रम में रहेंगे। उक्त जानकारी बुधवार काे उप कृषि निदेशक अयोध्या डा. पी. के कनौजिया ने दी I

कार्यक्रम में जनपद अयोध्या से लगभग 250 विभिन्न विधाओं के प्रगतिशील कृषक तथा अन्य जनपदों से 50-50 कृषक कुल 500 कृषकों द्वारा प्रतिमाग किया जायेगा एंव विभिन्न विभागों,कृषकों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगवायी जायेगी। उन्होंने बताया कि कृषि निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एंव कृषक जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत एक दिवसीय किसान मेला-किसान गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। मेले में किसानों, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, सिंचाई, विद्युत, एग्रो आदि विभागों के अधिकारियों, बैंकर्स, एन०जी०ओ० एंव कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक भाग लेंगे। इसके लिए उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी बीकापुर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय, विभिन्न विभागों एंव निजी क्षेत्र के कृषि निवेश कम्पनियों की प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story