राम जन्मभूमि में जैन मुनि ने राम लला का दर्शन किया
Mar 18, 2025, 18:11 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 18 मार्च (हि.स.)। तीर्थ क्षेत्र भवन में विराजमान जैन मुनि राष्ट्र संत अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्थापक डाॅ. मणिभद्र मुनि महाराज ने मंगलवार को अपराह्न दो बजे श्रीराम लला के दर्शन हेतु राम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचे। जैन संत के साथ अनेक श्रद्धालु भी थे। जैन मुनि सर्वोदय शांति पदयात्रा के अंतर्गत दिल्ली से नेपाल के लिए निकलने के बीच अयोध्या में रुके हुए थे। अयोध्या की सीमा में प्रवेश के साथ उनकी व्यवस्था का दायित्व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र प्रताप सिंह 'बल्ले' को सौंपा गया था। जैन मुनि का इस वर्ष का चातुर्मास नेपाल के पोखरा में है।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

