2029 में गोंडा जिले की किसी सीट से लड़ूंगा लोकसभा का चुनाव : बृजभूषण शरण सिंह

WhatsApp Channel Join Now
2029 में गोंडा जिले की किसी सीट से लड़ूंगा लोकसभा का चुनाव : बृजभूषण शरण सिंह


अयोध्या, 01 अक्टूबर (हि.स.)। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को अयोध्या एयरपोर्ट पर कहा कि हमको तो राज्यसभा का चुनाव लड़ना नहीं है। मेरा किसी नंबर पर नाम नहीं है। बल्कि 2029 में गोंडा जिले की किसी लोकसभा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा।

उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा कि अखिलेश यादव के मैं खिलाफ नहीं बोलता और वो मेरे खिलाफ नहीं बोलते। मैं भाजपा में हूं और वो सपा के नेता हैं। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पर लौटने पर पत्रकारों से बातचीत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story