जिलाधिकारी ने दीपोत्सव को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने दीपोत्सव को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समयबद्ध रूप से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश


-दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

अयोध्या, 09 अक्टूबर (हि.स.)। दीपोत्सव की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को देर शाम जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कैंप कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिला अधिकारी नगर दिनेश, एडीएम प्रशासन विशु राजा, सीआरओ गजेंद्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र भिटौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन की समीक्षा की गई।

यूपीपीसीएल एवं पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया कि जो भी कार्य शेष है उन्हें समय से पूर्ण कराए। राम की पैड़ी और सरयू नहर खंड पर विद्युत पोलो की जो भी नंबरिंग कराई जा रही है वह मानक के अनुसार हो। पर्यटन और संस्कृति विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करा ले। दीपोत्सव को भव्य, दिव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story