दीपोत्सव के सफल आयोजन में सभी की सहभागिता एवं सहयोग महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
दीपोत्सव के सफल आयोजन में सभी की सहभागिता एवं सहयोग महत्वपूर्ण : जिलाधिकारी


- दीपोत्सव मेला को भव्य, दिव्य एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

अयोध्या, 22 अक्टूबर (हि.स.)। आगामी दीपोत्सव मेला को भव्य, दिव्य एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की उपस्थिति में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता तथा सामाजिक संगठनों, उद्योग जगत एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपोत्सव के सफल आयोजन, श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधाओं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव एवं परामर्श प्राप्त किए गए। साथ ही दीपोत्सव के दौरान स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, उद्योग जगत एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से दीपोत्सव के आयोजन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ सहयोग प्रदान करने की अपील की गई, जिससे अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप दीपोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सके।

इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेंद्र, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश, एसपी सिटी चक्रपाणि, सिटी मजिस्ट्रेट संजीव उपाध्याय सहित संबंधित उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story