संशाेधित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अस्थियां सरयू में विसर्जित

WhatsApp Channel Join Now
संशाेधित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी की अस्थियां सरयू में विसर्जित


अयोध्या, 26 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी की अस्थियां सरयू में विसर्जित की गईं । गुरुवार को भाजपा नेता राकेश वर्मा हरिद्वार के चंडी घाट से अस्थि कलश लेकर अयोध्या पहुंचे थे।

गीतापुर निवासी राकेश वर्मा ने गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे संत तुलसीदास घाट के सामने सरयू में विधि-विधान से अस्थि विसर्जन किया। इसके बाद दोपहर 12 बजे भरतकुंड में शांति पाठ और प्रार्थना सभा हुई। इस अवसर पर राकेश वर्मा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत आस्था थी। मुख्यमंत्री और उनके परिवार को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी।

उल्लेखनीय है कि सावित्री देवी का 20 नवंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। 21 नवंबर को हरिद्वार के चंडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ था। परिवार की ओर से हरिद्वार में ही अस्थि विसर्जन किया जा चुका है।

हिन्दुस्थान समाचार / Siyaram Pandey

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story