महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में बरी होने के बाद अयोध्या पहुचें पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह

WhatsApp Channel Join Now
महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में बरी होने के बाद अयोध्या पहुचें पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह


अयोध्या, 06 अगस्त (हि.स.)। महिला पहलवानों के आरोपों से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह राम नगरी पहुंचे। गुरुवार को वह दिल्ली से हवाई मार्ग से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या पहुंचे।

एयरपोर्ट पर समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

स्वागत के बाद समर्थकों के साथ उनका शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला।

एयरपोर्ट से उनका काफिला प्रयागराज हाईवे और लखनऊ हाईवे से होकर गुजरा। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद वह गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 'सत्यमेव जयते' रैली के लिए रवाना हुए।

विधायक प्रतीक भूषण ने कहा कि उनके पिता अदालत से बरी होकर आए हैं और इसी अवसर पर स्वागत एवं विशाल रैली का आयोजन किया गया है।

काफिले में बड़ी संख्या में समर्थकों और वाहनों के शामिल होने से प्रयागराज और लखनऊ हाईवे पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story