भाजपा में संगठन सर्वोपरि, यहां कार्यकर्ता भी बन सकता प्रदेश अध्यक्ष : पंकज चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा में संगठन सर्वोपरि, यहां कार्यकर्ता भी बन सकता प्रदेश अध्यक्ष : पंकज चौधरी


भाजपा में संगठन सर्वोपरि, यहां कार्यकर्ता भी बन सकता प्रदेश अध्यक्ष : पंकज चौधरी


भाजपा में संगठन सर्वोपरि, यहां कार्यकर्ता भी बन सकता प्रदेश अध्यक्ष : पंकज चौधरी


भाजपा में संगठन सर्वोपरि, यहां कार्यकर्ता भी बन सकता प्रदेश अध्यक्ष : पंकज चौधरी


भाजपा में संगठन सर्वोपरि, यहां कार्यकर्ता भी बन सकता प्रदेश अध्यक्ष : पंकज चौधरी


संगठनात्मक एकता के शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन

अयोध्या, 12 जनवरी (हि.स.)। सोमवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत में अयोध्या में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिले की सीमा राम सनेही घाट से लेकर अयोध्या धाम के श्रृंगार हाट तक पूरा मार्ग भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का सजीव उदाहरण बना रहा। सड़क के दोनों ओर लगे होर्डिंग, बैनर, भगवा ध्वज और पार्टी के झंडे वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के साथ हजारों वाहनों की लंबी कतारें चल रही थीं, वहीं निर्धारित 28 स्वागत स्थलों के अतिरिक्त दर्जनों स्थानों कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से पुष्पवर्षा की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। स्वागत के दौरान बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन, शंखनाद तथा घंटा-घड़ियाल की गूंज से पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा।

मार्ग में बनाए गए मंचों पर स्थानीय लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर स्वागत कार्यक्रम को और भी रंगारंग बना दिया। कई स्थानों पर पुष्पों से ‘वंदे मातरम्’, ‘जय सियाराम’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संदेश उकेरे गए थे। इसके साथ ही दर्जनों तोरण द्वारों ने स्वागत की भव्यता को और बढ़ा दिया। कई स्थानों पर 51 किलो की माला व स्मति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रति पुष्पवर्षा कर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार किया। कार्यकर्ताओं के जोश, अनुशासन और समर्पण ने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह संगठित है।

भाजपा में संगठन सर्वोपरि, यहां कार्यकर्ता भी बन सकता प्रदेश अध्यक्ष : पंकज चौधरी

कांटा चौराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ता के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण का सम्मान होता है और बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व तक पहुंच सकता है। यह विशेषता किसी अन्य राजनीतिक दल में देखने को नहीं मिलती।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अन्य पार्टियों में नेतृत्व एक ही परिवार तक सीमित रहता है, जहां वही लोग बार-बार अध्यक्ष और पदाधिकारी बनते हैं, जबकि भाजपा में संगठन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी भावना के साथ पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से ही भाजपा निरंतर मजबूत हो रही है और आगे भी ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।

स्वागत समाराेह में अलग-अलग जगहाें पर यह रहे माैजूद

पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंदर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक शोभा सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, पूर्व सांसद विनय कटियार, सत्य प्रकाश वर्मा , विधायक पल्टू राम, श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष ददन मिश्र, विधायक मिल्कीपुर चन्द्रभानु पासवान, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’, जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह, विधायक गोसाईगंज अभय सिंह, केन्द्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, सांसद प्रतीक भूषण सिंह, विधायक करन भूषण सिंह, विधायक धर्मराज निषाद व एमएलसी हरिओम पाण्डेय आदि माैजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

Share this story