सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक सूचना का कोई आधार नहीं: कुलसचिव
Mar 31, 2026, 20:41 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 31 मार्च (हि.स.)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सम्बंध में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की नियुक्ति अन्य राज्य के केंद्रीय विश्वविद्यालय में होने की भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है। जो पूरी तरह से असत्य और तथ्यों से परे है।
मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की चल रही सूचनाओं का कोई आधार नहीं है। इस प्रकार की भ्रामक एवं तथ्य विहीन समाचार से जनमानस एवं विश्वविद्यालय परिवार को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

