पौष्टिकता के लिए आहार में शामिल करें मोटे अनाजः आनन्दीबेन पटेल

कुलाधिपति ने स्वर्ण जयंती पर लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन
विवि में लगाई गई प्रदर्शनी को कुलाधिपति व अन्य ने सराहा
अयोध्या, 4 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने मंगलवार को डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता की। इस दाैरान कुलाधिपति द्वारा परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा अवधी चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कुलाधिपति ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए राम के जीवन वृतांत के विभिन्न पक्षों को जाना। शबरी के साथ राम, राम सुग्रीव मित्रता, ताड़का वध, निषादराज से मित्रता, राम-हनुमान संवाद, अयोध्या सरयू तट की महिमा, अवध क्षेत्र के सामान्य जनजीवन में राम के प्रभाव को चित्रण के माध्यम से अलग-अलग प्रदर्शित किया गया। वहीं इस प्रदर्शनी में भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आधार के प्रतीक राम के जीवन आदर्श का चरित्र चित्रण एवं राज्य व्यवस्था, वन गमन राक्षसों के संहार का चित्रण प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किया गया। जिन्हे कुलाधिपति एवं मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री रजनी तिवारी द्वारा सराहा गया। राम भक्त हनुमान के प्रभु श्री राम के प्रति समर्पण की भावपूर्ण चित्रकारी ने आगंतुकों को भी प्रभावित किया।
दूसरी ओर परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की मिलेट्स फूड की प्रदर्शनी लगाई जिसका कुलाधिपति व मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने स्टाॅलों पर जाकर मोटे आनाज से बने व्यंजन का लुफ्त उठाया। छात्र-छात्राओं की तारीफ करते हुए कहा कि अपने भोजन में मोटे आनाज को शामिल करें। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ्य एवं पौष्टिक आहार के लिए केंद्र सरकार द्वारा अन्नश्री योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहन किया। इस मिलेट्स फूड प्रदर्शनी में ज्वार, बाजरा रागी, सांवा, चना काकुन जैसे अन्य 26 प्रकार के मोटे अनाजों की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्रों ने बताया कि इस प्रर्दशनी का उद्देश्य देश भर में पौष्टिक आहार योजना अन्नश्री से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकेगा।
वहीं परिसर के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों द्वारा विश्वविद्यालय की प्रगति की प्रदर्शनी लगाई जिनमें कुलाधिपति व मुख्य अतिथि द्वारा लगे स्टाॅलों का क्रमवार अवलोकन किया। शिक्षकों ने बढ़चढ कर विभागों की उपलब्धियों को कुलाधिपति के समक्ष रखा। कुलाधिपति ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए नवाचार को बढ़ावा दे। इसका लाभ समाज के अन्य लोगों को भी मिल सके। इस प्रदर्शनी के अवलोकन में कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल, रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, डाॅ0 अनिल कुमार मिश्र, आयुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी रण विजय सिंह, एसएसपी राज करन नय्यर शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय