नारी समाज और राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी : प्रो पूनम टंडन
अयोध्या, 17 अप्रैल (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जन जागरण हेतु डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान का उद्घाटन गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.पूनम टंडन,अवध विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो नीलम पाठक, राष्ट्रीय कला मंच में राष्ट्रीय प्रमुख अंकित शुक्ल ने किया।
गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी है। माँ के रूप में वह संस्कार देती है, बहन के रूप में प्रेरणा देती है, बेटी के रूप में आशा जगाती है और एक कर्मयोगिनी के रूप में हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराती है। आज की नारी शिक्षा विज्ञान राजनीति सेना खेल प्रशासन और व्यापार हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है यह बदलते भारत की तस्वीर है जहाँ नारी अब सीमाओं में नहीं बल्कि संभावनाओं के आकाश में उड़ान भर रही हैं।
छात्र कल्याण अधिष्ठता प्रो. नीलम पाठक ने कहा कि आज की नारी शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, सेना, खेल, प्रशासन और व्यापार—हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। यह बदलते भारत की तस्वीर है, जहाँ नारी अब सीमाओं में नहीं, बल्कि संभावनाओं के आकाश में उड़ान भर रही है। राष्ट्रीय कलामंच अखिल भारतीय प्रमुख अंकित शुक्ला ने कहा कि आज हम सभी यहाँ नारी शक्ति वंदन के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि उस शक्ति साहस और समर्पण को नमन करने का अवसर है जिसने सदियों से समाज और राष्ट्र को दिशा दी है।
वहीं, इसी क्रम में साकेत महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जागरण हस्ताक्षर अभियान का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी, विभाग प्रमुख डॉ नागेन्द्र सिंह इकाई अध्यक्ष नीलम गोस्वामी, जिला संगठन मंत्री उदय मिश्र ने किया। प्रो. दानपति तिवारी ने कहा कि संकल्प लेना होगा कि हम हर बेटी को शिक्षा देंगे, हर महिला को सम्मान देंगे और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। लेकिन सच्चा नारी वंदन केवल शब्दों से नहीं बल्कि सम्मान समान अवसर और सुरक्षा देने से होगा। जब समाज की सोच बदलेगी तभी सशक्त भारत का सपना साकार होगा।
इसमें प्रमुख रूप से विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, प्रान्त सहमंत्री शिवम मिश्र, प्रांत कार्यसमिति सदस्य उत्कर्ष पांडेय, विभाग संयोजक शशांक विद्यार्थी, सेवार्थ विद्यार्थी महानगर संयोजक रुचि पाण्डेय, राष्ट्रीय कला मंच की महानगर संयोजक अंशिका तिवारी, इकाई अध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी, अजय तिवारी, जिला संयोजक प्रियांशु तिवारी, महानगर सहमंत्री आदर्श चतुर्वेदी, अनुराग शुक्ला, अभिषेक पाण्डेय, शिवम शुक्ल, हिमांशु तिवारी, शशांक शेखर त्रिपाठी, आदित्य सिंह, नीलम गोस्वामी, अंशिका शुक्ला व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
हिन्दुस्थान समाचार / पवन पाण्डेय

