भय को जन्म देती है चुप्पी, आवाज उठाएं : शीलम वाजपेयी

WhatsApp Channel Join Now
भय को जन्म देती है चुप्पी, आवाज उठाएं : शीलम वाजपेयी


भय को जन्म देती है चुप्पी, आवाज उठाएं : शीलम वाजपेयी


गोरखपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। समाधान अभियान एवं इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड का संयुक्त अभियान “चुप्पी तोड़ : हल्ला बोल” परियोजना के अंतर्गत प्रतीक्षा आश्रय गृह जंगल सिकरी खोराबार में सरवाइवर बच्चों के लिए बाल यौन शोषण के विरुद्ध तथा पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती शीलम वाजपेयी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि चुप्पी डर को जन्म देती है, जबकि आवाज आत्मबल और सुरक्षा का माध्यम बनती है। उन्होंने बच्चों को बाल यौन शोषण के विरुद्ध जागरूक रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने तथा पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपने कानूनी अधिकारों को समझने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ दोतरफा संवादात्मक शैली में चर्चा की गई, जिससे बच्चों ने खुलकर अपनी भावनाएं साझा कीं। संस्था की तरफ से सिस्टर अर्पिता, इंचार्ज सीमा सिंह, वंदना, निशा सिंह एवं सुष्मिता शाही की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस आयोजन को क्षेत्र में बाल संरक्षण, जागरूकता एवं पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

--बच्चों व अभिभावकों को सामाजिक न्याय के महत्व से अवगत कराया

अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में समाधान अभियान संस्था एवं इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में “चुप्पी तोड़ : हल्ला बोल” परियोजना के अंतर्गत बाल मित्र केंद्र थाना गोरखनाथ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत बाल यौन शोषण एवं विभिन्न सामाजिक हादसों से प्रभावित बच्चों तथा उनके परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग एवं उपयोगी शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंह उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में थाना गोरखनाथ के थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन सिद्धार्थ ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story