देवरिया: प्राथमिक विद्यालय में हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को जागरूकता किया

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया: प्राथमिक विद्यालय में हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को जागरूकता किया


देवरिया: प्राथमिक विद्यालय में हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को जागरूकता किया


देवरिया, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के भलूअनी विकासखंड स्थित कुशमहां प्राथमिक विद्यालय में आरोग्य भारती के तत्वावधान में गुरुवार को हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को गर्मी के मौसम में सुरक्षित रहने के लिए जरूरी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि हीट स्ट्रोक एक गंभीर और जानलेवा स्थिति हो सकती है, इसलिए इससे बचाव बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि तेज धूप में बाहर निकलते समय पूरे कपड़े पहनें और सिर को तौलिया या टोपी से ढकें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में ककड़ी, खीरा, तरबूज, संतरा जैसे फल शरीर को ठंडा रखते हैं, इसलिए इनका सेवन अधिक करना चाहिए। नींबू पानी, शिकंजी और जलजीरा जैसे पेय पदार्थ भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अत्यधिक गर्म और तैलीय भोजन से बचें तथा शराब और नशीले पदार्थों का सेवन न करें।

डॉ. मिश्र ने अभिभावकों को भी सचेत करते हुए कहा कि धूप में खड़ी गाड़ियों में बच्चों को कभी अकेला न छोड़ें, क्योंकि इससे गंभीर खतरा हो सकता है। घरों में हवा का आवागमन बना रहे, इसके लिए खिड़कियां खुली रखें। उन्होंने कहा कि “बचाव ही इलाज है” और सावधानी बरतकर ही हम इस समस्या से सुरक्षित रह सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रचार प्रमुख पुष्पराज तिवारी ने किया।

इस अवसर पर डॉ. श्वेता, गरिमा तिवारी, अंजलि दुबे, शशि भूषण मिश्र, नवीन, आशुतोष दुबे, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक डॉ. उपेंद्र कुमार गिरी, गुलाब पांडेय, प्रशांत कुमार, संतोष कुमार, रुद्रांश कुमार, डॉ. रामप्रवेश, डॉ. अनिल कुमार मणि और डॉ. अमरनाथ पांडेय उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story