मेडिकल कॉलेज में साइबर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
मेडिकल कॉलेज में साइबर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


मेडिकल कॉलेज में साइबर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


लखीमपुर खीरी, 17 अप्रैल (हि.स.)। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी के बहुउद्देशीय सभागार में शुक्रवार को “साइबर सेफ्टी एवं साइबर क्राइम अवेयरनेस” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. वाणी गुप्ता ने की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता साइबर सेल के एसओ हेमंत रॉय व उनकी पुलिस टीम ने डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, ई-मर्डर और साइबर फ्रॉड जैसे मामलों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत रिपोर्ट करना बेहद जरूरी है। उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

प्राचार्य प्रो. वाणी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसका प्रभाव आम जनमानस के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका जागरूकता है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, नॉन-पीजी, जूनियर रेजिडेंट , सीनियर रेजिडेंट एवं एमबीबीएस प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / देवनन्दन श्रीवास्तव

Share this story