सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक


मुरादाबाद, 05 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुरादाबाद में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक एवं अभिनय के माध्यम से महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने और अपर जिलाधिकारी नगर, ज्योति सिंह द्वारा संयुक्त रुप से की गई। क्रार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए गए तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story