आपके बेहतर कार्य से साथी कर्मचारियों को अच्छा कार्य करने की मिलती है प्रेरणा : रजनीश अग्रवाल
--मण्डल रेल प्रबंधक ने संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 कर्मचारियों को किया पुरस्कृत
प्रयागराज, 11 मई (हि.स.)। मण्डल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने सोमवार को कार्यालय के ‘संकल्प सभागार’ में सतर्कता पूर्वक कार्य करने वाले 16 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। मण्डल रेल प्रबंधक ने कर्मचारियों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। आपके बेहतर कार्य से आपके साथी कर्मचारियों को अधिक अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। रेल का सुरक्षित और संरक्षित परिचालन हम सभी की जिम्मेदारी है।
यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी। उन्हाेंने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक से पुरस्कार प्राप्त करने वाले 16 कर्मचारियों में योगेश कुमार चौहान, प्रवेश कुमार दुबे, सुनील दत्त यादव, आशीष पाल, दिलीप कुमार लाल, श्रवण कुमार, अभिषेक शुक्ला, सहायक जयंत कुमार मेहता, राधेराम मीना, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, नवीन कुमार, राहुल कुमार सिंह, अनिल कुमार, हरिहर कुमार, विजय कुमार सिंह एवं पंकज कुमार गुप्ता रहे।
पीआरओ ने बताया कि इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक मो. मुबश्शिर वारिस, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी यूसी शुक्ला, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक समन्वय शिवम शर्मा, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक कोचिंग हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आकाश श्रीनेत्र; वरिष्ठ मण्डल मैकेनिकल इंजीनियर शिव सिंह, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इंजीनियर ओ एफ़ विकास चौरसिया, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर समन्वय मो. जावेद अख्तर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी, वीरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य, अखिलेश कुमार एवं अन्य अधिकारी व निरीक्षक उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

