साहित्य से समाज व देश को मिलती है नयी दिशा : प्रो आर.पी. वर्मा

WhatsApp Channel Join Now
साहित्य से समाज व देश को मिलती है नयी दिशा : प्रो आर.पी. वर्मा


--चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष को इंटरनेशनल एजूकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 30 मई को

--उत्तराखंड के पूर्व सीएम सहित अन्य प्रमुख अतिथि करेंगे सम्मानित

प्रयागराज, 13 मई (हि.स)। ग्लोबल अचीवर्स कौसिंल दिल्ली की ओर से उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो (डा) आरपी वर्मा को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एशिया पैसेफिक इंटरनेशनल एजुकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड एण्ड इंटरनेशनल गोल्ड स्टार अवार्ड फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 30 मई को दिल्ली के एक होटल में प्रदान किया जाएगा।

यह जानकारी प्रो प्रो (डॉ) आरपी वर्मा ने बुधवार को देते हुए बताया कि कार्यक्रम में अतिथि उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, पद्मश्री जितेन्द्र सिंह सोण्टी, केएल गंजू, सुमन सिंह और दिल्ली विस के पूर्व स्पीकर रामनिवास गोयल हैं। प्रो आरपी वर्मा ने आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि साहित्य से समाज, देश को नयी दिशा मिलती है, ऐसे में साहित्य से समाज और देश की सेवा करता रहूंगा।

उल्लेखनीय है कि, डॉ आरपी वर्मा अम्बेडकर नगर निवासी हैं। उच्च शिक्षा के बाद राजकीय डिग्री कालेज गोसाई खेड़ा में हिन्दी के विभागाध्यक्ष है। डॉ वर्मा एमए, एमफिल, पीएचडी, डीलिट एवं प्रोफिशियन्सी मराठी और शास्त्री है। उन्होंने 45 वर्ष की उम्र में विविध विषयों, राजनीति, हिन्दी सहित अन्य पर 90 से अधिक पुस्तके लिखी हैं। देश-विदेश में 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमीनारों में 200 शोध पत्र, कहानियां प्रकाशित हो चुकी है। प्रो आरपी वर्मा ने उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के अध्यक्ष रहते हुए आनलाइन आवेदन, हेल्पलाइन, हेल्पडेस्क, गेट पास, सीसीटीवी कैमरा, परीक्षा में कार्बन कापी, शानदार बिल्डिंग का निर्माण सहित अन्य प्रमुख कार्य किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story