ऑटो-बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

WhatsApp Channel Join Now

जौनपुर, 03 मई (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में खेतासराय क्षेत्र के जैगहां बाजार में रविवार की देर शाम ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, साथ मे बैठा साथी भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकड़वल गांव निवासी अभय कुमार (22) अपने साथी के साथ बाइक से अब्बोपुर की ओर जा रहा था। जैगहां बाजार के पास सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में अभय गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अभय को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मृत युवक का शव कब्ज़े में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।ऑटो की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story