औरैया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

WhatsApp Channel Join Now
औरैया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव


औरैया में पेड़ से लटका मिला युवक का शव


औरैया, 16 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र स्थित बिनपुरापुर गांव में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दिबियापुर थाना के कंचाैसी चाैकी प्रभारी सिंह ने साेमवार काे बताया कि बिनपुरापुर गांव निवासी सक्षम का शव गांव में कदम के पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। बुआ के लड़के ने भाई साैरभ का शव फांसी पर लटका देखा ताे परिजन और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है, मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777913 Articles

Share this story