औरैया : अरिंद नदी में कूदा युवक, पांच घंटे बाद मिला शव

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : अरिंद नदी में कूदा युवक, पांच घंटे बाद मिला शव


औरैया, 12 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में सोमवार दोपहर अरिंद नदी में छलांग लगाने वाले 23 वर्षीय युवक का शव करीब पांच घंटे बाद बरामद कर लिया गया। शव पुल से लगभग 200 मीटर दूर पश्चिम दिशा में मिला। मृतक की पहचान विकास पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक विकास ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर के पास से गुजरने वाली अरिंद नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने और तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर एरवाकटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी में खाेजबीन शुरू की गई। करीब शाम पांच बजे युवक का शव बरामद कर लिया गया।

मृतक विकास मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका बड़ा भाई लवकुश भी मजदूरी करता है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बेहाल हो गया।

थाना प्रभारी गंगा दास गौतम ने बताया कि युवक ने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story