कौन बनेगा रमन और कौन बनेगी क्यूरी कार्यक्रम की तिथियां घोषित

WhatsApp Channel Join Now
कौन बनेगा रमन और कौन बनेगी क्यूरी कार्यक्रम की तिथियां घोषित


औरैया, 14 सितंबर (हि. स.)। जिले के सहार स्थित स्वामी विवेकानन्द इण्टर कॉलेज में विज्ञान के प्रति छात्रों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान की अभिरुचि विकसित करने हेतु आयोजित होने वाले बहुचर्चित कार्यक्रम “कौन बनेगा रमन और कौन बनेगी क्यूरी” के सातवें संस्करण की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा द्वारा वर्ष 2019 में आरंभ किए गए इस नवोन्मेषी कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करते हैं। इस वर्ष का आयोजन 2 अक्टूबर गांधी जयंती से प्रारम्भ होकर 7 नवम्बर को नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय वैज्ञानिक सी.वी. रमन और विश्व स्तरीय महिला वैज्ञानिक मैडम क्यूरी की जयंती तक चलेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा में 02अक्टूबर (गांधी जयंती)काे विद्यार्थियों द्वारा किसी नैतिक कार्य का फोटो अथवा वीडियो ऑनलाइन प्रेषित करना होगा। 15 अक्टूबर (डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जयंती): विज्ञान अथवा वैज्ञानिक पर आधारित रील शॉर्ट वीडियो बनाना होगा। 30 अक्टूबर (डॉ. होमी भाभा जयंती) भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा की जयंती पर निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। 07 नवम्बर (सी.वी. रमन व मैडम क्यूरी जयंती) विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन एवं “आई एम रमन” तथा “आई एम क्यूरी” अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा को स्वीकृति देते हुए इसे सफल बनाने हेतु सभी शिक्षकों से सहयोग की अपील की है।यह अनूठा प्रयास न केवल विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा जगाता है बल्कि उन्हें राष्ट्र एवं समाजोपयोगी कार्यों के लिए प्रेरित भी करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766080 Articles

Share this story