नगला टीका में बारिश के चलते गिरी छत, दम्पति घायल

नगला टीका में बारिश के चलते गिरी छत, दम्पति घायल


नगला टीका में बारिश के चलते गिरी छत, दम्पति घायल


नगला टीका में बारिश के चलते गिरी छत, दम्पति घायल


नगला टीका में बारिश के चलते गिरी छत, दम्पति घायल


औरैया, 22 सितंबर (हि.स.)। लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चे घरों का गिरना थम नहीं रहा है। जनपद में बुधवार की रात्रि कोतवाली मकान की छत गिरने से दम्पति मलबे में दबकर घायल हो गये। घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां से डाॅक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला टीका निवासी सुघर सिंह पुत्र गंगादीन अपनी पत्नी गीता एवं दो बेटे विशाल एवं जय सिंह के साथ कच्चे मकान में रहता है। बीती देर रात वह सुघर सिंह अपनी पत्नी गंगादीन के साथ मकान के अन्दर जानवर बांधने गया था, तभी अचानक कच्चे कमरे की छत भरभराकर गिर गयी, जिसके मलबे में दम्पति दब गए। जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और घायल अवस्था में उन्हें सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने गम्भीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीएम अखिलेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि राजस्व टीम भेजकर जांच करवाकर कार्यवाही की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story