औरैया : गांवाें में पाइपलाइन के लिए खोदी गईं 2343 किमी सड़कें, 2339 किमी की मरम्मत पूरी

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : गांवाें में पाइपलाइन के लिए खोदी गईं 2343 किमी सड़कें, 2339 किमी की मरम्मत पूरी


-10 नवंबर तक चलेगा सड़क पुनर्स्थापना अभियान

- जलसारथी ऐप और टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

औरैया, 25 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने के लिए जल निगम ग्रामीण की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेशव्यापी यह अभियान एक अक्टूबर से 10 नवंबर तक संचालित किया जा रहा है। जनपद में पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 2343 किलोमीटर सड़क खोदी गई थी, जिसमें से अब तक 2339 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई जा चुकी है। शेष सड़कों को भी दुरुस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।

अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण औरैया राकेश कुमार ने रविवार काे बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, तो इसकी सूचना विभाग को दें। शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देकर सड़क दुरुस्त कराई जाएगी।

टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं शिकायत

अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणाें से कहा है कि यदि किसी गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, तो जल निगम ग्रामीण के टोल फ्री नंबर 1800-121-2164 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जल समाधान ऐप और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।

जलसारथी ऐप पर फोटो-वीडियो अपलोड करने की सुविधा

सड़क पुनर्स्थापना अभियान के तहत जनसामान्य की सुविधा के लिए जलसारथी ऐप पर विशेष व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी सड़कों या मरम्मत नहीं होने की स्थिति में नागरिक मौके की फोटो और वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे संबंधित अधिकारियों तक समस्या पहुंचाने और जल्द कार्रवाई कराने में मदद मिलेगी।

टूटी सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता

अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त कराना विभाग की प्राथमिकता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिल सकेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके गांव में कोई सड़क अब तक मरम्मत से वंचित है, तो उसकी सूचना विभाग को दें, ताकि अभियान के तहत आवश्यक कार्रवाई कराई जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766464 Articles

Share this story