औरैया : अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम


पत्नी और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

औरैया, 29 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र के जैतपुर फफूंद के डेरा बंजारन निवासी 40 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र यशपाल सिंह नायक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार शाम वह बाइक से दवा लेने बाजार जा रहे थे। राधाकृष्ण इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल मुकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें चिचौली रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह मुकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। हादसे में मुकेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुमन देवी, आठ वर्षीय बेटी अंशिका और पांच वर्षीय बेटे कान्हा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ था। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768865 Articles

Share this story