औरैया : तहसीलदार समेत कई अधिकारियों के तबादले, नए अफसराें को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : तहसीलदार समेत कई अधिकारियों के तबादले, नए अफसराें को मिली जिम्मेदारी


औरैया, 16 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल के तहत राजस्व विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। तहसीलदार समेत कई अधिकारियों के स्थानांतरण से औरैया तहसील की प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव होगा। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार तहसीलदार अविनाश कुमार को औरैया से ललितपुर भेजा गया है, जबकि शाहजहांपुर में तैनात रहे तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी को औरैया की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में नायब तहसीलदार अशोक कुमार का औरैया से कानपुर नगर और हरि किशोर का उन्नाव स्थानांतरण किया गया है। वहीं, कानपुर नगर से नायब तहसीलदार संगीता यादव को औरैया भेजा गया है। फर्रुखाबाद में तैनात नायब तहसीलदार मनीष वर्मा को भी औरैया में नई तैनाती दी गई है।

छह अधिकारियों के स्थानांतरण से तहसील में राजस्व संबंधी कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा। नए अधिकारियों के आने से तहसील की कार्यप्रणाली में भी बदलाव की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777873 Articles

Share this story