रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव, पुलिस ने मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी


औरैया, 31 मई (हि. स.)। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद स्थित फफूंद पाता स्टेशन के बीच में अप लाइन पर रविवार काे अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा था, गश्त के दौरान ट्रैक मेन के देखने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव के पास मिले मोबाइल से मृतक के परिजनों से बात करके शव की जानकारी की तथा सूचना दी।

रविवार की दोपहर ग़श्त पर निकले ट्रैक मैन ने पाता फफूंद स्टेशन के मध्य कन्हो गांव के सामने मेन लाइन व डीएफसी लाइन के बीच में झाड़ियों में एक युवक का शव जो तीन चार दिन पुराना था, जिसमे कीड़े पड़ गए थे, शव को पड़ा देखा, जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई स्टेशन मास्टर ने पाता चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ता करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शव के पास मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने मृतक के पिता नवल किशोर से बात की। उन्होंने शव की पहचान अपने 20 वर्षीय पुत्र बादल निवासी थाना मोतीपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में की उन्होंने बताया कि यह घर से दिल्ली जाने के लिए 28 मई को निकला था, लेकिन दिल्ली नहीं पहुंचा और फोन भी नहीं लग रहा था, दिल्ली में मजदूरी करता था। चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि स्वजन को सूचना दी गई है। वह वहां से आ रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story