अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Nov 17, 2026, 17:49 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
औरैया, 17 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में कंचौसी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग की ओर अर्द्धनिर्मित बिजली पावर हाउस के पास मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
जीआरपी प्रभारी फफूंद आरपी सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की उम्र 32 वर्ष है। उसकी जेब से गाजियाबाद से फफूंद तक का रेलवे टिकट मिला है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

