डीएम ने पीपरपुर में कराई धान की क्रॉप कटिंग, 43.3 वर्गमीटर में 23.840 किलो उत्पादन

WhatsApp Channel Join Now
डीएम ने पीपरपुर में कराई धान की क्रॉप कटिंग, 43.3 वर्गमीटर में 23.840 किलो उत्पादन


डीएम ने पीपरपुर में कराई धान की क्रॉप कटिंग, 43.3 वर्गमीटर में 23.840 किलो उत्पादन


किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने और पराली न जलाने की अपील

औरैया, 12 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गुरुवार को तहसील औरैया के राजस्व ग्राम पीपरपुर में धान की फसल की उत्पादकता का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग कराई। उन्होंने कृषक प्रकाश चन्द्र पुत्र राजनरायन के खेत में अपनी मौजूदगी में निर्धारित 43.3 वर्गमीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई कराई। इसमें 23.840 किलोग्राम धान का उत्पादन प्राप्त हुआ।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को फसल क्षति होने पर क्षतिपूर्ति देने में क्रॉप कटिंग के आंकड़े महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर फसल की वास्तविक उत्पादकता का आकलन किया जाता है और बीमित किसानों को मिलने वाली क्षतिपूर्ति निर्धारित करने में मदद मिलती है।

इस दौरान डीएम ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं और कृषि संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से अपनी उपज निर्धारित सरकारी धान क्रय केंद्रों पर ही बेचने की अपील की, ताकि उन्हें शासन की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ मिल सके।

उन्होंने किसानों को फसल अवशेष (पराली) न जलाने के लिए भी जागरूक किया। कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होने के साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसान फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर बृहमानंद, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित संबंधित अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776141 Articles

Share this story