राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान का प्रचार-प्रसार जारी

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान का प्रचार-प्रसार जारी


औरैया, 05 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज (सी.डी.) के

प्रभारी सचिव तारकेश्वरी प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंयक चौहान के निर्देशानुसार “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान” 2 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उक्त अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त मध्यस्थों द्वारा सुलह वार्ता के माध्यम से पारिवारिक वाद, घरेलू हिंसा से संबंधित वाद, चेक बाउंस के मामले, मोटर दुर्घटना दावे, विद्युत वाद, शमनीय आपराधिक वाद तथा लघु प्रकृति के अन्य वादों का निस्तारण कराया जाएगा।

अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद औरैया के समस्त शहरी क्षेत्रों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार वाहनों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त शरदोत्सव प्रदर्शनी/नुमाइश में स्टॉल एवं शिविर लगाकर पम्पलेट, स्टीकर आदि के माध्यम से भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त आमजन से अपील की जाती है कि जिनके वाद न्यायालयों में लंबित हैं, वे सुलह-समझौते के माध्यम से अपने वादों का निस्तारण कर “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान” का लाभ उठाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story