सामूहिक विवाह में 450 जोड़े लेंगे सात फेरे, जिलाधिकारी ने परखीं तैयारियां

WhatsApp Channel Join Now
सामूहिक विवाह में 450 जोड़े लेंगे सात फेरे, जिलाधिकारी ने परखीं तैयारियां


औरैया, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में ककोर स्थित तिरंगा मैदान में 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य समय से पूरे कर लिए जाएं, जिससे कार्यक्रम भव्यता, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस कार्यक्रम में कुल 450 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर एक-दूसरे के जीवनसाथी बनेंगे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजलापूर्ति, अस्थायी शौचालय, पानी के छिड़काव और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। आवश्यकतानुसार सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डीएम ने संबंधित ठेकेदार को कार्य में तेजी लाकर सभी व्यवस्थाएं तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को तैयारियों की लगातार निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767810 Articles

Share this story