जनता महाविद्यालय में बुधवार काे सजेगा कवि सम्मेलन, देशभर के कवि बांधेंगे समां

WhatsApp Channel Join Now
जनता महाविद्यालय में बुधवार काे सजेगा कवि सम्मेलन, देशभर के कवि बांधेंगे समां


औरैया, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल जनता महाविद्यालय अजीतमल में बुधवार 28 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर संघ के तत्वावधान में बीएड संकाय प्रांगण में रात सात बजे से सम्मेलन शुरू होगा, जो रात एक बजे तक चलेगा। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि हास्य-व्यंग्य, ओजस्वी कविताओं और गीतों के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक रसधारा में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हमीरपुर सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति होंगे। वह पूर्व में जनता महाविद्यालय के कृषि प्रसार विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह जानकारी मंगलवार काे आयोजक मंडल के सदस्य डॉ. योगेश कुमार साहू और डॉ. पदम नारायण पाण्डेय ने संयुक्त रुप से दी। उन्हाेंने बताया कि

कवि सम्मेलन में रायबरेली के नीरज पाण्डेय, चरखारी के प्रदीप दिहुलिया, रीवा के कामता माखन, नागौर के हरनाथ चौहान, फिरोजाबाद के यशपाल यश, जालौन के अंचल शर्मा और इटावा के रोहित चौधरी काव्य पाठ करेंगे। वहीं, कोंच की ऋतु चतुर्वेदी, आगरा की ममता वाणी, औरैया की गीता चतुर्वेदी और कानपुर की रचना त्रिपाठी अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगी।

कार्यक्रम के संरक्षक मंडल में प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, मंत्री उत्तम कुमार दुबे और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) अरविंद कुमार शर्मा शामिल हैं। आयोजन मंडल में डॉ. योगेश कुमार साहू, डॉ. पदम नारायण पाण्डेय के अलावा आकाश त्रिपाठी और अशोक दिवाकर की भी भूमिका है। आयाेजकाें ने बताया कि कवि सम्मेलन का उद्देश्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और कविता के माध्यम से लोगों को साहित्य से जोड़ना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767860 Articles

Share this story