बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बिजली का करंट लगने से युवक की मौत


औरैया, 03 जुलाई (हि. स.)। जनपद में फफूंद थाना क्षेत्र के सैनपुर गांव में शुक्रवार दोपहर घर के बाहर लटक रहे बिजली के तार में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक काे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सैनपुर गांव निवासी चंद्रपाल यादव के पुत्र सोनू यादव (30) शुक्रवार दोपहर 12 बजे घर से बाहर निकला था। इसी दौरान घर के बाहर बिजली के खंभे से नीचे लटक रहे तार के संपर्क में आ गया और उसमें उतरे करंट की चपेट में आने से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में परिजन निजी वाहन से सोनू को सीएचसी अछल्दा ले गए, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अमरदीप ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनू यादव अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाइयों के नाम गोविंद और सुशील हैं। मां राजेंद्र श्री का रो-रोकर हाल बेहाल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story