औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

WhatsApp Channel Join Now
औरैया : दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम


-दीपावली पर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

औरैया, 08 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दिवाली का त्योहार परिवार के साथ मनाने घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इटावा जिले के बकेवर में हाईवे किनारे साथी का इंतजार करते समय तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की जान चली गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

अयाना थाना क्षेत्र के सिखरना गांव निवासी अजीत (23) पुत्र गोविंद उर्फ पप्पू दिल्ली में रहकर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। शनिवार रात वह अपने चाचा अरुण के साथ बाइक से दिवाली मनाने गांव लौट रहा था। बकेवर में हाईवे किनारे दोनों एक साथी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अजीत की मौत हो गई। अजीत की मौत की खबर मिलते ही पिता गोविंद, मां अनीता, भाई आदित्य और बहन अन्नू व राधा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774224 Articles

Share this story