अखिलेश यादव समय के हिसाब से बदल देते हैं पीडीए की व्याख्या : रमेश यादव

WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश यादव समय के हिसाब से बदल देते हैं पीडीए की व्याख्या : रमेश यादव


- भाजपा नेता ने औरैया में सपा के पीडीए पर साधा निशाना

औरैया, 28 अक्टूबर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रमेश यादव बुधवार को औरैया पहुंचे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया और पार्टी की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

इस दौरान रमेश यादव ने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नारे पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने पीडीए को नकली बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की व्याख्या बदल देते हैं। उनके इस बयान से जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

वहीं, भाजपा पिछड़ा मोर्चा की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जयंती कार्यक्रमों को धूमधाम से मनाने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और राष्ट्र की एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768087 Articles

Share this story