भाजपा ने घोषित किए मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रतिमा अवस्थी और उपेंद्र कुमार को मिली जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने घोषित किए मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रतिमा अवस्थी और उपेंद्र कुमार को मिली जिम्मेदारी


भाजपा ने घोषित किए मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रतिमा अवस्थी और उपेंद्र कुमार को मिली जिम्मेदारी


भाजपा ने घोषित किए मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रतिमा अवस्थी और उपेंद्र कुमार को मिली जिम्मेदारी


अशोक दोहरे बने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा संगठन

औरैया, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद भाजपा के विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। औरैया में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रतिमा अवस्थी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक दोहरे बनाए गए हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने मंगलवार काे बताया कि अशोक दोहरे पार्टी के पुराने और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। वह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य और मंडल सहार के अध्यक्ष रह चुके हैं। दिबियापुर निवासी प्रतिमा अवस्थी इससे पहले महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वहीं, उपेंद्र कुमार भी पार्टी के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। तीनों जिलाध्यक्ष लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उससे पार्टी के अभियानों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी मिलने पर जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, रजनीश पांडेय, ऋषि पांडेय, सौरभ भूषण शर्मा, लल्ला शर्मा, विमल दुबे, प्रतीक सिंह, आदर्श ठाकुर, चेयरमैन राघव मिश्रा और मोनू सेंगर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story